रीवा,मध्य प्रदेश। होली एवं विशेष भाई-दूज पर उप मुख्यमंत्री जी को लगाया आत्म स्मृति का तिलक , होली एवं विशेष भाई-दूज पर उप मुख्यमंत्री जी को लगाया आत्म स्मृति का तिलक, अमहिया स्थित निज निवास पहुंचकर ब्रह्माकुमारीज परिवार ने बताया भाई-बहन के पवित्र बंधन का आध्यात्मिक महत्व।
रीवा। होली पर्व एवं विशेष भाई-दूज के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज रीवा केंद्र के भाई-बहनों ने मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रभारी मंत्री माननीय श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के अमहिया स्थित निज निवास पहुंचकर उन्हें आत्म स्मृति का तिलक लगाया और भाई-दूज के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज रीवा की संचालिका बीके लता दीदी के नेतृत्व में बीके प्रकाश भाई, बीके नम्रता दीदी, बीके उर्मिला दीदी, बीके मीनाक्षी दीदी, बीके जगदीश भाई, बीके रवि भाई, बीके रोहित, बीके सुभाष सहित बीके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
भाई-बहनों द्वारा लगाए गए आत्मिक तिलक और आध्यात्मिक संदेशों से कुछ पल के लिए पूरा वातावरण आध्यात्मिकता, पवित्रता और शांति से भर गया। सभा में उपस्थित एक-एक भाई-बहन को आत्म स्मृति का तिलक लगाया गया और उन्हें आत्म स्मृति के महत्व के साथ भाई-बहन के पवित्र बंधन का आध्यात्मिक अर्थ भी समझाया गया।
इस अवसर पर गुलाब की खुशियों भरी सुगंधित फूलों की वर्षा भी की गई, जिससे वातावरण और भी आनंदमय एवं पवित्र बन गया तथा उपस्थित सभी लोगों के बीच एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता और प्रेम की भावना और अधिक बढ़ गई।
कार्यक्रम में भाजपा पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही गंगेव जनपद अध्यक्ष श्री विकास तिवारी जी को भी आत्म स्मृति का तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
आध्यात्मिक संदेशों और प्रेरणादायक सकारात्मक विचार के माध्यम से उपस्थित लोगों ने पवित्रता, सुख, शांति, आनंद और प्रेम शक्तियों की अनुभूति की तथा आत्म संतोष और दिव्य गुणों का अनुभव किया। यह अवसर सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण बन गया।










