छतरपुर, मध्य प्रदेश : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था संगम सेवालय एवं महिला उत्थान समिति द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को प्रोत्साहित करना था। समाज के अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया रहीं इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी रीना एवं बीके कल्पना बहन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योति चौरसिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज को नई दिशा दे रही है महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संगम सेवालय द्वारा महिला उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर बीके रीना ने कहा की महिलाएं सम्माननीय है ही बस उन्हें अपने सम्मान की सुरक्षा स्वयं करना होगा। आज हमें अपनी शक्तियों को पहचानने की आवश्यकता है। शक्तियां हमारे अंदर अपार हैं। जब हम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो परिवार और समाज दोनों का विकास होगा।
ब्रह्माकुमारी कल्पना ने कहा कि ईश्वरीय महावाक्यों के द्वारा हम अपने घर को स्वर्ग बना सकते हैं। घर को मंदिर बनाने के लिए शुभचिंतक, शुभचिंतन, शुभ वृत्ति से शुभ वायुमंडल बनाने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में समाज में आध्यात्मिक जागृति फैलाने के लिए बीके रीना एवं बीके कल्पना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा समाज में अलग-अलग क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर संगम सेवालय एवं महिला उत्थान समिति एवं एंजिल पब्लिक स्कूल संचालिका अंजू अवस्थी, विपिन अवस्थी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संजय शर्मा, समाज सेवी शंकर लाल सोनी, सार्थक प्रयास समिति अध्यक्ष प्रकाश जैन, लीनस क्लब पूर्व अध्यक्ष धीरज चतुर्वेदी सहित समाज की अन्य प्रतिष्ठित महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







