मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।हरपालपुर : महिलाओं को संस्कारमय जीवन का संदेश, मर्यादाओं और आचरण से...

हरपालपुर : महिलाओं को संस्कारमय जीवन का संदेश, मर्यादाओं और आचरण से सजाये रखें अपना प्यारा परिवार- ब्रह्माकुमारीज

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना  बी.के. नंदा

ब्रह्माकुमारीज दिव्य धाम के पावन प्रांगण में आध्यात्मिक  कार्यक्रम उमंग उत्साह के साथ संपन्न हुआ। नगर की प्रतिष्ठित महिलाओं की रही सहभागिता।

मुख्य अतिथि – डॉ अनुगया सिंह चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर, अतिथि विशेष ममता बैसाखिया जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरपालपुर पूनम गंगेले म्यूजिक टीचर सांदीपनि विद्यालय नौगांव, डॉ मनीष त्रिपाठी शिक्षक, मुक्त सक्सेना जी योगा टीचर मुख्य वक्ता के रूप में नौगांव से  पहुंची ब्रह्माकुमारी नंदा बहन जी एवं मंजू बहन सहित नगर की प्रतिष्ठित महिलाएं रही उपस्थित।

हरपालपुर,मध्य प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का महिलाएं नए भारत के ध्वजवाहक विषय पर विशेष प्रेरणा स्रोत कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारी ब्रह्माकुमारी नंदा बहन जी ने महिलाओं के महत्व और उनकी आध्यात्मिक शक्ति पर प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। जब नारी अपने आत्मस्वरूप को पहचानती है और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाती है, तब वह स्वयं भी सशक्त बनती है और पूरे परिवार को संस्कारवान बनाती है। उन्होंने कहा कि आज की नारी शिक्षा, संस्कार और आध्यात्मिकता के माध्यम से नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। तथा परिवार और समाज में मर्यादित एवं आदर्श आचरण के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी बीके पूनम ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से नारी शांति, शक्ति और पवित्रता का प्रतीक है इसी के साथ ब्रह्माकुमारी विद्यालय ने मुख्य अतिथि एवं समस्त महिलाओं का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज में नारी सम्मान तथा संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आध्यात्मिक जीवन अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments