मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आर्ट गैलरी म्यूजियम में महिला दिवस...

आगरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आर्ट गैलरी म्यूजियम में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

आगरा, उत्तर प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आर्ट गैलरी म्यूजियम, में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, उनके आत्मिक उत्थान एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में बहनों और माताओं का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रेरणादायी गतिविधियों के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बीके मधु बहन ने कहा कि आज के समय में परमात्मा शिव ने नारी को ज्ञान का कलश देकर उसे शिव शक्ति के रूप में सशक्त बनाया है। इसी आत्मज्ञान और योगबल के आधार पर आज ब्रह्माकुमारी बहनें पूरे विश्व में आध्यात्मिक सेवा कर समाज को शांति, प्रेम और संस्कारों का संदेश दे रही हैं।

बी के माला बहन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। हमारे शास्त्रों और परंपराओं में भी पहले नारी का ही नाम लिया जाता है, जैसे लक्ष्मी-नारायण, सीता-राम और राधे-श्याम। यह दर्शाता है कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आधारशिला है।

कार्यक्रम में पार्षद मधु मौर्य की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्हें महिला सशक्तिकरण के विषय में कहा कि आज महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे रही हैं—चाहे वह राजनीति, सामाजिक कार्य, शिक्षा, विज्ञान या अन्य क्षेत्र हों। आज नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और समाज को नई दिशा दे रही है। इसलिए हमें भी संकल्प करना चाहिए कि नारी अपनी शक्तियों और ज्ञान को पहचानकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

संगीता बहन ने कहा कि नारी ही वह शक्ति है जो बच्चों को बचपन से ही संस्कारों की शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती है। बच्चे के मुख से निकलने वाला पहला शब्द भी “माँ” ही होता है, जो नारी के महत्व और ममता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान श्रुति बहन सहित अन्य बहनों ने भी महिलाओं को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने और अपने जीवन में शांति, प्रेम एवं सकारात्मकता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी बहनों और माताओं का सम्मान किया गया तथा उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम केंद्र इंचार्ज बीके मधु दीदी, माला दीदी, संगीता बहन और श्रुति बहन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments