मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खजुराहो: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन मना लेने वाला नहीं, बल्कि हर...

खजुराहो: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन मना लेने वाला नहीं, बल्कि हर रोज कुछ नया करके लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना ही है – बीके विद्या बहन जी

खजुराहो,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्साह पूर्वक कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर बहन संतोष सिंह जी उपस्थित रहें ।खजुराहो सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या बहन जी ने बताया महिला परिवार की धूरी होती है यदि वह चाहे तो पूरे परिवार को परिवर्तन कर सकती है, अपने घर को स्वर्ग बना सकती है, महिला पुरुषों से कम नहीं है ,जो काम पुरुष कर सकते वह महिला भी कर सकती है, अगर वह ठान ले तो धरती को स्वर्ग बना सकती है ।
महिला दया करूणा सहनशीलता की मूर्ति है भगवान ने अपने ही जैसा एक स्वरूप स्त्री को बनाया है जो सबको प्यार पालन और सम्मान दे अतः हम महिलाओं को चाहिए कि हम खुद के दिनचर्या पर ध्यान दें खुद के जीवन को परिवर्तन करें सुबह उठने से लेकर सोने तक हमारी क्या दिनचर्या रहती है। अपने बच्चों पर भी ध्यान दें और हम समाज को कैसा व्यवहार करके दिखा रहे हैं वैसा ही हमारा समाज बनेगा ।
कार्यक्रम में शिक्षा देने वाले खेल भी करवाई गई जिससे खेल-खेल में हम कैसे गुणों को धारण करें ।
कार्यक्रम में सम्मिलित सभी महिलाओं ने उमंग उत्साह के साथ भाग लिया एवं नृत्य, कविता ,गीत, चुटकुले आदि सुना कर एक दूसरे को खुशी-खुशी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं सौगात भेंट की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments