नौगांव, मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बड़े ही धूमधाम से तिलक, रंग एवं गुलाल लगाकर होली मनाई गई। नौगांव सेवा केंद्र प्रभारी आदरणीय नंदा बहन जी ने सभी को होली एवं रंग पंचमीकी शुभकामनाएं देते हुए कहां की होली पर जब हम एक दूसरे को रंग या गुलाल लगाते हैं तो वह रंग या गुलाब कुछ दिनों में छूट जाता है इसलिए अब हमें सच्चा सच्चा अविनाशी परमात्मा के संग का रंग लगाना है जो कोई भी छुटा ना सके। परमात्मा के संग का रंग लगाने से परमात्मा हमें ज्ञान गुण शक्तियों के रंग से भी भरपूर कर देता है। जब हम इस रंग से भरपूर हो जाए तो हमें यह रंग औरों को भी लगाना है। होली पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को जलाकर अच्छाइयों को धारण करना है। हमें अपने अंदर से घृणा को बाहर कर प्रेम को अंदर भरना है तभी सच्ची-सच्ची होली होगी जिस प्रकार त्योहारों के आने से ऋतु में परिवर्तन होता है इसी प्रकार हमें अपने जीवन में भी त्योहारों पर परिवर्तन करने का संकल्प लेना है। आदरणीय नंदा बहन जी ने सभी को गुलाल लगाकर प्रसाद प्रदान किया। सभी भाई बहनों ने होली के गीतों पर नृत्य कर एक दूसरे को गुलाल लगाएं एवं सभी के ऊपर फूलों की वर्षा की गई। आदरणीय नंदन जी, नौगांव महारानी सब माया सर्वानी जी एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे।
लखनादौन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला विंग की जोनल कॉर्डिनेटर बीके ज्योति दीदी का शाल से सम्मान करते हुए
लखनादौन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला विंग की जोनल कॉर्डिनेटर बीके ज्योति दीदी का शाल से सम्मान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बहन मीना गोल्हानी जी,एडवोकेट बहन ममता शर्मा जी,समाजसेविका बहन अर्चना तिवारी जी,पार्षद बहन मंजू साहू जी,साहू समाज कीअध्यक्ष बहन अभिलाषा गोल्हानी जी। महिला मोर्चा महामंत्री बहन माधुरी शर्मा जी, निश्छल वेलफेयर सोसाइटी से बहन रजनी अग्रवाल जी, एवम ब्रह्माकुमारी समित बहन ।




