मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।सटई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर...

सटई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

सटई,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निरीक्षक सुनीता बिदुआ,श्रीमति दीप्ति पाठक,अधिश्री असाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जहां महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी प्राची  बहन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन मनाने तक सीमित नहीं है। इसका वास्तविक अर्थ प्रतिदिन कुछ नया करके लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।उन्होंने जोर दिया कि महिला परिवार की धुरी होती है। यदि वह चाहे तो पूरे परिवार को बदलकर घर को स्वर्ग बना सकती है। विद्या बहन ने यह भी कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं; वे जो ठान लें, उसे पूरा करने में सक्षम हैं।

प्राची बहन ने आगे कहा कि महिला दया, करुणा और सहनशीलता की प्रतिमूर्ति है। ईश्वर ने स्त्री को ऐसा स्वरूप दिया है, जो सभी को प्रेम, पालन और सम्मान प्रदान करती है।

उन्होंने महिलाओं को अपनी दिनचर्या सुधारने और बच्चों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उनके अनुसार, समाज के प्रति हमारा व्यवहार ही समाज का निर्माण करता है। कार्यक्रम में मंच का संचालन रचना बहन के द्वारा किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments