मुख पृष्ठराज्यगुजरातछोटा उदेपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला स्नेह मिलन कार्यक्रम...

छोटा उदेपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

छोटा उदेपुर,गुजरात: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती सोनल बहन देसाई वकील ( DGP GUJRAT ), श्रीमती असमा बहन पठान, समाज सेविका एवं कॉर्पोरेटर, नगर सेवा सदन छोटा उदेपुर, बी के.डॉ. मोनिका बहन,( जिला प्रभारी, ब्रह्मा कुमारीज़ छोटाउदेपुर) श्रीमती मनीषा बहन पारेख, गुजरात राज्य योग बोर्ड की District co-cordinator, श्रीमती दीपिका बहन पटेल ( योग कोच ) छोटा उदेपुर तथा नगर की अन्य गणमान्य महिलाएं भी शामिल हुईं। बी.के.डॉ. मोनिका बहन ने नारी शक्ति के गुणों की महिमा करते हुए सम्बन्धों में मधुरता लाने के लिए कुछ विशेष बातों की ओर ध्यान दिलाया , DGP GUJRAT श्रीमती सोनल बहन ने तथा अन्य सभी महानुभावों ने दीप प्रज्वलित करके सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं I अंत में मंचस्थ महानुभावों को ईश्वरीय सौगात भेंट की और सभी बहनों को प्रसाद दिया I कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हुआ I

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments