मुख पृष्ठराज्यगुजरातजलालपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित

जलालपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित

जलालपुर , गुजरात। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज जलालपुर रोड सेवा केंद्र द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को आमंत्रित कर नारी शक्ति का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में माननीय कोमलबेन (ICDS प्रोजेक्ट ऑफिसर), डॉ. भूमिका बेन धोराजिया (एम.डी.), डॉ. रूपल बेन कठीरिया (डेंटिस्ट) तथा हिरल बेन (प्रिंसिपल, स्वामीनारायण स्कूल, इतालवा) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आदरणीय राजयोगिनी भानु दीदी तथा राजयोगिनी अल्पना बहन ने आमंत्रित अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनने, आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त जालालपुर सेवा केंद्र द्वारा सरदार पटेल कन्या छात्रालय में भी 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं और महिलाओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments