मुख पृष्ठराज्यगुजरातराजकोट: 60,000 लोगों का सामूहिक राजयोग ध्यान कार्यक्रम को विनर्स बुक ॲाफ...

राजकोट: 60,000 लोगों का सामूहिक राजयोग ध्यान कार्यक्रम को विनर्स बुक ॲाफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स मे शामिल किया गया

राजकोट, गुजरात: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर, ब्रह्मा कुमारीज़ से जुड़े लगभग 60,000 लोग अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय के परिसर में एकत्रित हुए और सामूहिक राजयोग ध्यान किया, जिसे विनर्स बुक ॲाफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम का आयोजन वैश्विक शांति और आंतरिक परिवर्तन का संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।

प्रकाश, रंगों और आध्यात्मिक उत्साह से परिपूर्ण यह भव्य कार्यक्रम गुजरात में ब्रह्मा कुमारीज़ की राज्य में सेवाओं की 60 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। गुजरात के प्रतिभागियों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों और 15 से अधिक देशों के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

राजकोट के हॅपी व्हिलेज रिट्रीट सेंटर में आयोजित सेवारत्नों के सन्मान कार्यक्रम में विनर्स बुक ॲाफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स के अध्यक्ष
तथा 184 वर्ल्ड रेकॉर्ड करनेवाले पहले भारतीय बी के डॅा दीपक हरके ने इसकी घोषणा की। संस्थान के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी राजयोगी बी के डॅा मृत्युंजय के हाथो से वर्ल्ड रेकॉर्ड का सर्टिफिकेट गुजरात झोन इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भारती दीदी तथा बी के चंद्रिका दीदी, बी के सरला दीदी तथा बी के अमर दीदी को प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments