अलीगढ़,उत्तर प्रदेश। रघुवीरपुरी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सुनीता बहन का महानगर के “सारथी” सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष भ्राता ललित वार्ष्णेय नंदन के निमंत्रण पर कार्यक्रम में की शिरकत। यह कार्यक्रम होलीकोत्सव एवं स्नेह मिलन का था जहां पर गणमान्य विभूतियों को परमात्मा का परिचय दिया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारिणी समिति के मध्य पटका पहना कर सुनीता बहन का सम्मान किया।






