पूरे गुजरात से 70 वरिष्ठ बहनें उपस्थित रहे
मेहसाणा,गुजरात: ब्रह्माकुमारीज़ के गॉडली पैलेस में 23-24 मार्च दो दिवसीय अलौकिक स्नेह मिलन आयोजित हुआ। जिसमें ब्रह्माकुमारीज़ के 13 सब ज़ोन के संचालिका एवं हरेक सब ज़ोन की कमेटी के सीनियर बहनों सहित 70 जितने श्वेत वस्त्रधारी, तपस्वी, राजयोगी ब्रह्माकुमारी बहने उपस्थित रहे। गुजरात में नवीन ईश्वरीय सेवा योजना, स्व की आध्यात्मिक उन्नति एवं ब्रह्माकुमारीज़ गुजरात के प्रबंधन को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य के साथ इस अलौकिक स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

चैत्र नवरात्रि के इन पावन दिनों में इन चैतन्य दैवियों का मेहसाणा के गॉडली पैलेस में आगमन पर उन्होंका भव्य स्वागत किया गया। नन्हीं कुमारियों ने उनके थिरकते पाँव के साथ स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। महेसाणा सबज़ोन संचालिका ब्र.कु. सरला दीदी जी ने सबका शब्दों से स्वागत किया।

अहमदाबाद, महादेव नगर सब ज़ोन संचालिका ब्र.कु. चंद्रिका दीदी जी ने स्नेह मिलन का लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि आदि में हमारी दादियों ने यज्ञ का सूत्र हाथ में लिए तप, साधना, कठोर परिश्रम करते हुए लोक, लाज, कुल, मर्यादा को छोड़ते हुए यज्ञ को बनाये रखने में अपना अविरत योगदान दिया। अभी यज्ञ के कारोबार को और आगे बढ़ाने के लिए, सब ज़ोन कमेटी को और सशक्त बनाने के लिए यह अलौकिक स्नेह मिलन का आयोजन किया गया है।

अहमदाबाद, आंबावाडी सब ज़ोन संचालिका ब्र.कु. शारदा दीदी जी ने शुभ प्रेरणा देते हुए कहा कि हम सब बाबा के गुरु भाई गुरु आसन पर आसीन है। बाबा के इस बेहद यज्ञ में जिम्मेदार और साथी – दोनों ही है। हम बाबा के समर्पण बुद्धि है, अर्पणमय है। और जहाँ अर्पणमयता है वहाँ उनका जीवन, बोल, उठना, बैठना, पहनना, चलना, फिरना, बात करना वो सब औरों के लिए एक दर्पण बन जाता है।
गुजरात ज़ोन डायरेक्टर आदरणीय भारती दीदी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि बाबा जो हमसे कराना चाहता है वो करने के काबिल भी हमें बनाता है और बनेंगे भी जरूर। बाबा (परमात्मा) के वो अधूरे कार्य को हम संगठित रूप से जल्दी जल्दी सम्पन्न करें यही इस वर्ष में कुछ हमें नवीनता करके दिखानी है। दीदी जी स्थूल रूप में उपस्थित नहीं हो पाई थी लेकिन उन्होंने ओनलाईन उपस्थित रह कर सबको अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित किया। और दो दिन तक उन्होंने स्नेह मिलन में ओनलाईन उपस्थित रह कर सबका उमंग उत्साह बढ़ाया।
सभी सब ज़ोन संचालिका बहनों ने दीप प्रज्वलित कर इस अलौकिक स्नेहमिलन का उद्घाटन किया। दो दिन तक गहन विचार विमर्श कर विभिन्न स्व उन्नति एवं सेवाओं की योजना बनाई गई।
दूसरे दिन सुबह मेहसाणा के सभी क्लास के भाई बहनों की उपस्थिति में सभी सब ज़ोन संचालिका बहनों ने बाबा को जीवन अर्पण करने के अपने यादगार एवं प्रेरणादायक अनुभवों से लाभान्वित किया। मेहसाणा क्लास के भाई-बहनों द्वारा प्रस्तुत हल्की फुल्की नाटिका ने सबको खुशहाल कर दिया।









