मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।इंदौर: प्रेमनगर स्थित अनुभूति भवन में राजयोगिनी आदरणीय दादी जानकी जी ...

इंदौर: प्रेमनगर स्थित अनुभूति भवन में राजयोगिनी आदरणीय दादी जानकी जी की 6 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

इंदौर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, प्रेमनगर स्थित अनुभूति भवन में राजयोगिनी आदरणीय दादी जानकी जी (पूर्व मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारी संस्थान) की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेमनगर केंद्र द्वारा किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंदौर प्रेमनगर केंद्र की प्रभारी बीके शशि दीदी जी ने दादी जानकी जी के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने दादी जी के महान व्यक्तित्व, उनकी सादगी, अनुशासन, आध्यात्मिकता तथा सेवा भावना पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दिए गए जीवन मूल्यों और शिक्षाओं को याद किया।
बी के शशि बहन ने बताया कि दादी जानकी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार, उनकी सकारात्मकता और उनका अटूट आत्मविश्वास आज भी हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रेमनगर केंद्र के सभी भाई-बहनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने दादी जानकी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी ने दादी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments