अलीगढ़, उत्तर प्रदेश। रघुवीर पुरी सेवा केंद्र पर दादी जानकी जी के छठे स्मृति दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व कर्नल भ्राता बी एस वर्मा ( ई सी एस एच पॉलीक्लिनिक अलीगढ़) ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सेवाकेंद्र के वातावरण को बहुत ही शांतिपूर्ण और सशक्त बताते हुए अपने उदगार व्यक्त किये। सेवा केंद्र प्रभारी बीके सुनीता बहन ने करनाल वर्मा जी का तिलक और पटका पहनाकर ईश्वरीय सौगात भेंट करते हुए मुख्यालय आने का निमंत्रण भी दिया। ई सी एस एच पॉलीक्लिनिक अलीगढ़ जिले के भूतपूर्व सैनिको और उनके परिजनों को चिकित्सा प्रदान करता है जहां पर रघुवीरपुरी सेवाकेंद्र से मासिक स्तर पर सेवाएं चल रही हैं।






