दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मिलीं ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंप, दिल्ली, सेवाकेंद्र संचालिका बीके साधना दीदी, ईश्वरीय सौगात भेंट कर, मुख्यालय आबू राज(माउंट आबू) पधारने का दिया निमंत्रण।
दिल्ली- किंग्सवे कैंप: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ ब्रह्माकुमारीज़ की शिष्टाचार भेंटसेवाकेंद्र की संचालिका बीके साधना दीदी ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता ने ब्रह्माकुमारी बहनों का अत्यंत आदर व सत्कार के साथ स्वागत किया।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान, बीके साधना दीदी ने मुख्यमंत्री जी को ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ORC) की रजत जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘रजत रश्मियां ‘ महाअभियान से अवगत कराया। दीदी ने विस्तार से साझा किया कि इस महाअभियान के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान की अनेक सेवाएं निरंतर चल रही हैं। इसी महाअभियान के अंतर्गत, बीके साधना दीदी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को आगामी 19 अप्रैल 2026 को ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंप द्वारा आयोजित होने वाले विशाल और भव्य 10 किलोमीटर Run-a-thon कार्यक्रम में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रकृति के संरक्षण को समर्पित यह दौड़ ‘Respecting Mother Nature’ के अंतर्गत ‘Run for Mother Earth : Steps of Peace for a Greener Golden Age’ थीम पर आयोजित की जाएगी।

चर्चा के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, दीदी ने माननीय मुख्यमंत्री को ओम शांति रिट्रीट सेंटर(ORC),गुरूग्राम पधारने का सादर आमंत्रण दिया। साथ ही आगामी माह में संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय, आबू राज(माउंट आबू), राजस्थान में आयोजित होने वाले ‘राजनीतिज्ञ सेवा प्रभाग’ के राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, मुख्यमंत्री जी को इस गरिमामयी कार्यक्रम में पधारने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया।
मुलाकात के अंत में, बीके साधना दीदी ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को संस्थान की ओर से ईश्वरीय प्रसाद एवं सौगात भेंट की।





