मुख पृष्ठसमाचारसोनीपत : विश्व कल्याण सरोवर (दिल्ली जोन) में विशाल योग साधना भट्ठी...

सोनीपत : विश्व कल्याण सरोवर (दिल्ली जोन) में विशाल योग साधना भट्ठी का आयोजन

विश्व कल्याण सरोवर सोनीपत (दिल्ली जोन ) द्वारा योग साधना भट्ठी का आयोजन किया गया।

सोनीपत, हरियाणा। योग साधना भट्टी का शुभारंभ दीप प्रज्जुलन से हुआ। माउन्ट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्मा कुमार राजू भाई जी तथा मुख्य अतिथि DDPO पंचायती राज रोहतक हरयाणा आदरणीय राजपाल चहल और राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी वरिष्ठ बहनें उपस्थित थीं।

आदरणीय राजयोगी राजू भाई जी ने अपने ह्रदय के उदगार बापदादा तथा दादियों से मिली पालना की अनुभूतियों को उपस्थित ब्रह्मा वत्सों के सामने साझा किया कि जब हम श्रीमत पर चलते हैं तो हर परिस्थिति कैसे अपने अनुकूल हो जाती है। हमें उसके लिए अपना चिंतन व पुरुषार्थ नहीं चलाना पड़ता तथा हमारे बड़े स्वयं हमारा ख्याल रखते हैं। यज्ञ में हमें आज्ञाकारी ईमानदार तथा फरमानबरदार होकर चलना चाहिए। हमें स्वयं परमपिता परम आत्मा ने यज्ञ के लिए चुना है तो हमें अपना सर्वस्व वारी जाना चाहिए।
द्वितीय सत्र में भाई साहब ने मम्मा बाबा दीदी दादी के त्याग बलिदान सेवा समर्पण के अनेक उदाहरण साझा किये तथा उपस्थित ब्रह्मा वत्सों को उन आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।शाम के समय अंतिम सत्र में योग की विधि तथा दादियों के ज्वाला मुखी योग के साथ साथ उनकी सेवाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विश्व कल्याण सरोवर के प्रबंधक ब्रह्मा कुमार सतीश भाई जी ने उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया | मंच का सफल संचालन बी.के सुरभी बहन ने किया। करीब डेढ़ हजार (1500 )ब्रह्मा वत्सों ने लाभ लिया तथा अपने योग के शक्तिशाली प्रकम्पनों से विश्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments