नई दिल्ली: पंजाबी बाग क्षेत्र में स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पर गत् 12 मार्च परम आदरणीय दादी दादी हृदय मोहिनी जी के पांचवें स्मृति दिवस एवं ब्रह्मकुमारीज़ के रजत रश्मिया महा अभियान के अंतर्गत महत्वाकांक्षी परियोजना ‘घर मेरा स्वर्ग का शुभारंभ, केंद्र निदेशिका बी.के. कोकिला दीदी, बी.के सुभाषषिनी दीदी एवं समस्त भाई बहनों ने बड़ी धूमधाम से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली नगर निगम पश्चिमी जोन की चेयरपर्सन बहन निर्मला कुमारी जी व विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बी.के. निर्मला गेरा बहन देवी बहनों ने स्वागत किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम के शुरुआत में मीनाक्षी बहन ने गीत के माध्यम से नारी शक्ति के रुप मे दादी जी को श्रद्धांजलि दी।
कोकिला दीदी ने आशीर्वचन के माध्यम से घर मेरा स्वर्ग किस प्रकार बनाया जा सकता है उसके विषय में सभी को बताया।
मुख्य अतिथि निर्मला बहन जी ने सभी को बताया किस तरह नारी घर की शक्ति होती है और वह घर को किस प्रकार स्वर्ग बनाती है।
अंत में डॉक्टर बी.के. निर्मला गेरा बहन ने ब्रह्मा कुमारीज में समस्त ब्राह्मण परिवार की महिला शक्ति किस प्रकार पूरे संसार को स्वर्ग बनाने में अपना योगदान कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व अतिथियों को सौगात भेट स्वरूप दी और प्रसाद वितरित कर सभी का धन्यवाद किया गया।






