इंदौर-बिजलपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, उपसेवाकेंद्र एवं मुख्य केंद्र प्रेमनगर, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में “स्नेह मिलन, ब्रह्मा भोजन एवं परमात्मा शिव झंडा वंदन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन ब्रह्माकुमारीज, बिजलपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों ने परमात्मा शिव के स्मरण के साथ झंडा वंदन किया तथा आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्रह्मा भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में कु. तनया एवं कु. तक्षी द्वारा आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया |कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीके शशि दीदी जी (प्रभारी, इंदौर प्रेमनगर यूनिट) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आध्यात्मिक जीवन अपनाकर ही हम सच्चे सुख और शांति का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने सभी को सकारात्मक सोच और राजयोग ध्यान के माध्यम से जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी।विशिष्ट अतिथि बीके यशवनी (प्रभारी, इंदौर बिजलपुर) ने सभी का स्वागत करते हुए केंद्र की गतिविधियों और सेवाओं की जानकारी दी तथा समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार पर बल दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथियों में श्री राजेश वलेचा (व्यवसायी), श्री गोपाल गंगराड़े (सेवानिवृत्त वन अधिकारी), श्री चिराग वलेचा (अधिवक्ता, हाईकोर्ट इंदौर), श्री बद्री चौधरी (सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक), श्री हंसराज कंधारी (जर्मनी, कोलोन से बीके) एवं श्री राजा चौधरी (समाजसेवी) शामिल रहे।





