लखना,उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की ओर से आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास करवा बुजुर्ग बकेवर नेशनल हाईवे पर किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती सरिता भदौरिया जी नगर विधायिका इटावा, ब्रह्माकुमारी ज्योत्सना दीदी कोसीकला, ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी, एवं प्रेम दीदी के संरक्षण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में माउंट आबू राजस्थान से ब्रह्मा कुमार अर्जुन भाई जी, ब्रह्मा कुमार सत्यनारायण भाई जी, ब्रह्मा कुमार किशोर भाई जी, श्याम सुंदर भाई जी, गणेश शंकर पोरवाल जी लखना नगर पंचायत अध्यक्ष , विवेक यादव सनी नगर पंचायत बकेवर, भूमि पूजन के साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्री श्री 108 आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी वृंदावन, राजीव गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल जिला मंत्री मैनपुरी,, भ्राता कृष्ण मुरारी गुप्ता जी इटावा, जगत नारायण मास्टर साहब, ब्रह्मा कुमार मनोज भाई पुखरायां, क्षेत्र के आसपास ब स्थान से बहाने उपस्थिति रही, सभी बहनों का स्वागत किया गया। ईश्वरीय उपहार भेंट की गई, कुशल मंच संचालन ब्रह्माकुमारी रागिनी दीदी ननौरा अलीगढ़ ने किया।









