मुख पृष्ठराज्यपंजाबजालंधर: Lovely Professional University में एक प्रेरणादायी और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम...

जालंधर: Lovely Professional University में एक प्रेरणादायी और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जालंधर, पंजाब: Shanti Devi Mittal Auditorium में ‘Addiction – Looking for Right Things at Wrong Place’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ।


इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे Dr. Sachin Parab… जो Brahma Kumaris Medical Wing के जॉइंट सेक्रेटरी हैं। अपने संबोधन में डॉ. परब ने कहा कि आज का युवा खुशी, शांति और संतुष्टि जैसी आंतरिक भावनाओं को बाहरी चीज़ों में खोज रहा है… और यही खोज धीरे-धीरे उसे नशे जैसी आदतों की ओर ले जाती है।
उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए बताया कि सही चीज़ों को सही जगह पर ढूंढना ही सच्ची सफलता और संतुलन की कुंजी है।
साथ ही, डॉ. परब ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे वास्तव में नशे की आदत से मुक्त होकर एक सकारात्मक और सशक्त जीवन जीना चाहते हैं, तो उन्हें Lovely Professional University के राजयोग थॉट लैब में अवश्य विजिट करना चाहिए… जहाँ राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक चिंतन और आत्म-जागरूकता के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों को सही दिशा दे सकता है और नकारात्मक आदतों पर प्रभावी नियंत्रण पा सकता है।
इस अवसर पर देश-विदेश से पढ़ने वाले करीब 700 विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ इस व्याख्यान को सुना… और विषय को गहराई से समझा।
कार्यक्रम में जालंधर सेवाकेंद्र प्रभारी BK Sandheera, Dr. Vishal Sharma,
Dr. Nitin Bharadwaj और Dr. Saurabh Lakhanpal भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया… और ऐसे जागरूकता अभियानों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments