अनुगूल,उड़ीसा: विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में उड़ीसा राज्य के अनुगूल जिला में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चली सेवाओं के रिपोर्ट
1. ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, अनुगूल के भाई बहनों के लिए
2. DAV स्कूल, गांधी मार्ग के चौथे फाउंडेशन डे के उपलक्ष में सातवीं कक्षा के 40 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए
3. गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, अनुगूल के 150 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए
4. गवर्नमेंट ऑटोनॉमस कॉलेज, अनुगूल के 105 विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: सम्पूर्ण स्वास्थ्य की परिभाषा में युवाओं को उनके अस्तित्व का मूल्यांकन कराते हुए नशे रूपी भयानक जाल से बचाव एवं समाज गठन में उनकी मुख्य भूमिका से रूबरू कराना
1. म्यूजिकल एक्सरसाइज
2. नशीले पदार्थ से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी गई
3. अपने जीवन में एक अच्छे नशे को धारण करके भविष्य उज्जवल बनाने का मार्ग प्रशस्त किया गया
4. तनाव मुक्ति के लिए -1. जो मिला है उसकी कद्र करना सीखें और जो नहीं मिला उसकी हमें जरूरत नहीं और यदि जरूरत है तो समय आने पर ईश्वर अवश्य ही मुझे वह प्रदान करेगा। इससे हमारे अंदर धैर्यता और सहनशक्ति का संचार होगा 2. आप अपने आप में ईश्वर की आदित्य रचना है इसलिए किसी से तुलना करना बेसमझी एवं ईश्वर का निरादर करना है 3. खुद से अटूट एवं बेहद प्यार करते हुए सबका आदर करना 4. जो आज हम करेंगे उसी का फल हमें कल अवश्य मिलेगा 5. राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास सभी ने मिलकर किया जिससे उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
5. ईश्वर के सम्मुख सभी ने मिलकर शपथ लेते हुए अपने परिजनों को इससे बचाने का वादा किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग वक्ता बी के राजीव (नशा मुक्ति विशेषज्ञ) सहित अनुगूल सेवा केंद्र की मन्नती बहन, बी के प्रहलाद, श्री उमेश चंद्र बेहरा, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच, राउरकेला और सभी भाई बहनों का सहयोग रहा। https://drive.google.com/drive/folders/1my4kk8es1SliAI-9OTSBAQC1aY2aq7fM?usp=sharing












