मुख पृष्ठराज्यराजस्थानघाणेराव (सादड़ी) : कल्याण सरोवर के शिलान्यास व शिवालय के भूमि पूजन...

घाणेराव (सादड़ी) : कल्याण सरोवर के शिलान्यास व शिवालय के भूमि पूजन समारोह

घाणेराव में कल्याण सरोवर शिलान्यास व शिवालय का किया भूमि पूजन
70 फीट ऊंचा बनेगा शिवलिंग

घाणेराव,राजस्थान: कल्याण सरोवर के शिलान्यास व शिवालय के भूमि पूजन समारोह का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आबू की ओर से प्रारंभिक राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी के सानिध्य में श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यहां शिवालय में 70 फीट ऊंचाई का शिवलिंग बनेगा। इसके अलावा शिवालय में गार्डन जैसे कई कार्य आगामी दिनों में पूरे होंगे।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि यह मानव जीवन के कल्याण व आध्यात्मिक उन्नति का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में एकता के सूत्र में बांधने का माध्यम है। संस्था के सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सिरोही के केंद्र होने के कारण संस्था के कार्यों को नजदीक से जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने पाली, सिरोही सहित कई क्षेत्रों में सेवा कार्यों के लिए बधाई दी।

मुख्य प्रशासनिक राजयोगिनी बी.के. मोहिनी दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कल्याण सरोवर और शिवालय प्रकल्प मनुष्य को आत्मज्ञान, योग साधना और सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करेगा।

बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का आध्यात्मिक संदेश मानव जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दो वर्षों पूर्व भूमि आवंटन करवाया गया था और अब यह कार्य साकार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments