मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नौगांव: ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र द्वारा ड्रीम वैली कॉलोनी में “घर बने मंदिर” विषय...

नौगांव: ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र द्वारा ड्रीम वैली कॉलोनी में “घर बने मंदिर” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नौगांव,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ नौगांव केंद्र द्वारा ड्रीम वैली कॉलोनी में “घर बने मंदिर” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी की अनेक माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था — जीवन में दिव्य गुणों की समावेश्ता कर आत्मिक परिवर्तन लाना। इस अवसर पर बीके बहनों ने बताया कि जब हम अपने जीवन में शांति, प्रेम, सहनशीलता और पवित्रता जैसे दिव्य गुणों को धारण करते हैं, तभी हमारा घर वास्तव में “मंदिर” बन सकता है।

इस दौरान बीके सुमन  ने “घर बने मंदिर” के आध्यात्मिक रहस्य को विस्तार से समझाते हुए कहा कि जब घर का प्रत्येक सदस्य स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा से जुड़ता है और अपने व्यवहार में दिव्यता लाता है, तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनता है।
कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने मेडिटेशन (राजयोग) का अभ्यास कराया, जिससे उन्होंने आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। वहीं बीके मोहिनी ने विभिन्न आध्यात्मिक एक्टिविटी कराते हुए समझाया कि सत्संग को जीवन में अपनाने से हम बड़े से बड़ा परिवर्तन सहज रूप से कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में तनाव और अशांति के बीच यदि हम नियमित रूप से आध्यात्मिक ज्ञान और ध्यान का अभ्यास करें, तो हमारा जीवन खुशहाल और संतुलित बन सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में दिव्य गुणों को अपनाकर अपने घर-परिवार को सुख, शांति और प्रेम का केंद्र बनाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments