नई दिल्ली: ब्रह्माकुमरीज सहज राजयोग शिक्षण केंद्र पंजाबी बाग, नई दिल्ली 26 ने विश्व शांति के लिए मासिक संगठित योग एवं शांति यात्रा का आयोजन बी.के. कोकिला दीदी के सानिध्य संख्या में वीर सावरकर पार्क, पंजाबी बाग में किया। मुरली क्लास के पश्चात कोकिला दीदी ने झण्डा दिखा कर शांति यात्रा का शुभारंभ और नेतृत्व किया। यात्रा पार्क से निकल कर पंजाबी बाग और शिवाजी पार्क के विभिन्न रास्तों से निकली और शांति जो हमारा मूलभूत उदेश्य है उसका संदेश दिया। अनेक बहन-भाइयों ने संपूर्ण यात्रा में भाग लिया, सब का उमंग-उत्साह देखते ही बन रहा था। सब ने शांति फ़ैलाने की शपथ ली और अपना योगदान देने का भी प्रण लिया।






