मुख पृष्ठराज्यपंजाबमोहाली: वैसाखी के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नगर कीर्तन का श्रद्धा एवं...

मोहाली: वैसाखी के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नगर कीर्तन का श्रद्धा एवं सम्मान के साथ स्वागत

मोहाली,पंजाब:बैसाखी के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब, फेज़-5, मोहाली से प्रारंभ हुआ पावन नगर कीर्तन जब फेज़-7 पहुँचा, तब ब्रह्माकुमारीज द्वारा उसका अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

इस पावन अवसर पर पांच प्यारों एवं नगर कीर्तन के प्रबंधकों को सरौपा एवं पुष्प मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को श्रद्धापूर्वक पुष्प गुच्छ (बुके) भी अर्पित किया गया। यह सम्मान ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्रों के इंचार्ज बीके प्रेम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मोहाली से ब्रह्माकुमारी बहनें भी उपस्थित रहीं।

ब्रह्माकुमारीज केंद्र से जुड़े भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन का स्वागत किया। सेवा भावना के तहत नगर कीर्तन के प्रबंधकों को फलों की टोकरी भेंट की गई। संपूर्ण संगत के लिए जल सेवा का भी विशेष प्रबंध किया गया, जिससे सभी श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त हुई। यह पावन अवसर आपसी प्रेम, एकता एवं आध्यात्मिक भाईचारे का सुंदर संदेश देने वाला रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments