मुख पृष्ठसमाचारझोझूकलां: डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित रक्तदान व नेत्र जांच शिविर

झोझूकलां: डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित रक्तदान व नेत्र जांच शिविर

झोझूकलां (हरियाणा): भारत रत्न ,संविधान निर्माता डॉ बी. आर .अंबेडकर के 135 वीं, जयंती पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र, वंचित जन जागृति ट्रस्ट एवं समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में डॉ बी आर अंबेडकर धर्मशाला में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।सभी ने मिलकर के डॉ अम्बेडकर के जन्मोत्सव को समरसता दिवस के रूप में मनाया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजिनियर अपने वक्तव्य में कहा कि डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा लचीला मानवतावादी संविधान लिखा ।वह समरसता के प्रतीक थे ।हम सब उनके  नक्शे कदम पर चलना चाहिए। विकसित भारत की संकल्पना में बाबा साहब के विचार बड़े ही सार्थक हैं ।

बतौर विशिष्ट अतिथि राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, महिलाओं के अधिकार के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में विशेष प्रावधान किया । उन्होंने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा की रक्तदान महादान है सबसे बड़ा पुण्य है किसी को जीवन दान देना।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर हरीश बीजना ,पार्षद प्रतिनिधि अशोक थालोर,राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ,बाल योगी महंत सुखदेव नाथ , महंत सत्यदेव, नरेश ठेकेदार ,ट्रस्ट अध्यक्ष मास्टर लीलाराम ,जिला प्रधान पवन कुमार, दयानंद झोझू, मा. सुनील कुमार ,मा. संजू ने सर्वप्रथम डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।    इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश ठेकेदार ,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील इंजिनियर,राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, ने रिबन काट करके रक्तदान   नेत्र जांच शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। 

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बिशन सिंह आर्य, मास्टर संजू  ने बताया कि इस अवसर पर 51 युवकों ने रक्तदान कर बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी प्रकार नेत्र जांच शिविर में 153 रोगियों ने नेत्र जांच करवा करके दवाई और चश्मा प्राप्त किया ।  भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजिनियर व ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण भेंटकर सम्मानित किया।  अंत में ट्रस्ट प्रधान पवन कुमार ढाणी फोगाट , कप्तान बलवीर सिंह, दयानंद , जगदीश राय ने सभी अतिथियों को समवर्ती चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments