मुख पृष्ठराज्यराजस्थानजयपुर : बापू नगर सेवा केंद्र (जयपुर म्यूजियम) द्वारा विश्व धरोहर दिवस...

जयपुर : बापू नगर सेवा केंद्र (जयपुर म्यूजियम) द्वारा विश्व धरोहर दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

जयपुर,राजस्थान। 18 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ के शिपिंग, एविएशन एवं टूरिज्म विंग (SAT Wing) के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन पत्रिका गेट, जवाहर सर्कल पर किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों एवं पर्यटकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। पत्रिका गेट, जो अपनी भव्यता, रंगीन वास्तुकला और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, उसके समक्ष यह आयोजन विरासत संरक्षण के संदेश को और अधिक सशक्त बना रहा था।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने विश्व धरोहर दिवस का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरें हमारी पहचान हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

ब्रह्माकुमारी पदमा बहन ने उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं पर्यटकों को धरोहर संरक्षण की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा करवाई तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आंतरिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सशक्त बनाने का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि जैसे हम बाहरी धरोहरों की रक्षा करते हैं, वैसे ही हमें अपनी आध्यात्मिक धरोहर—शांति, सुख, प्रेम, शक्ति एवं खुशी—को भी हर परिस्थिति में बनाए रखना चाहिए।

मेडिटेशन के दौरान सभी ने स्वयं को परमात्मा की शक्तियों से भरपूर करते हुए संपूर्ण विश्व में शांति, प्रेम और सकारात्मकता के शुभ संकल्पों का प्रसार किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी, ब्रह्माकुमारी पदमा बहन, ब्रह्माकुमारी भावना बहन सहित अनेक ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न केवल बाहरी विरासत के संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि आंतरिक आध्यात्मिक मूल्यों को संजोने की प्रेरणा भी प्रदान करता है—यही सच्चे अर्थों में विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments