अहिल्यानगर,महाराष्ट्र। वृंदावन के प्रसिद्ध युवा कथावाचक और भागवत वक्ता इंद्रेश उपाध्याय जी जो अपनी मधुर आवाज और ‘राधा गोरी-गोरी’ जैसे भजनों के लिए जाने जाते है। सोशल मीडिया पर Gen Z के बीच लोकप्रिय, जिनके इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल ‘भक्ति पथ’ पर 1.64 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
इंद्रेश उपाध्याय जी से अहिल्यानगर सेवाकेंद्र सहप्रभारी बी के सुप्रभा दीदी, बी के ज्ञानेश्वरी तथा बी के डॅा दीपक हरके ने स्नेहभरी मुलाकात की। तथा संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हे संस्थान के आंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आबू राज आने का निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर बी के शिवानी बहन की “असिम आनंद की ओर” किताब भेट की और बी के सुप्रभा दीदी ने उन्हे श्री कृष्ण की फ्रेम ईश्वरीय सौगात के रूप मे प्रदान की ।






