दिल्ली की सड़कों पर उतरा प्रकृति प्रेमियों का जनसैलाब, लगभग 1500 धावकों ने लगाई ‘Run for Mother Earth’ में दौड़
मॉडल टाउन विधायक श्री अशोक गोयल ने दिखाई हरी झंडी, कहा – ब्रह्माकुमारीज़ विश्व में फैला रहा सकारात्मक ऊर्जा
समापन सत्र में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित
पर्यावरण रक्षा केवल सरकार का नहीं, हमारी नैतिक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी: बीके साधना दीदी, संचालिका, किंग्सवे कैंप, दिल्ली
नई दिल्ली : पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जागृति का एक अनूठा संगम रविवार को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिला। ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ORC) की रजत जयंती के पावन उपलक्ष्य में, ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंप, दिल्ली द्वारा एक विशाल 10 किलोमीटर रन-ए-थॉन- ‘Run for Mother Earth’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौड़ में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग1500 धावकों ने ‘प्रकृति के रक्षक’ बनकर पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का अद्भुत संगम: श्री अशोक गोयल
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य ‘फ्लैग-ऑफ समारोह’ के साथ हुई, जहाँ मॉडल टाउन के लोकप्रिय विधायक श्री अशोक गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ के प्रयासों की सराहना की और कहा, ब्रह्माकुमारीज़ विगत 90 वर्षों से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है। ‘Run for Mother Earth’ का यह आयोजन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के समन्वित विकास के प्रति संस्थान के प्रयासों को प्रदर्शित करता है।
ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंदों पर आकर मिलती है असीम शांति: श्री विजेंद्र गुप्ता, माननीय अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभाभव्य ‘समापन सत्र’ में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे दिल्ली विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता जी ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, जब भी मैं ब्रह्माकुमारीज़ में आता हूँ, तो असीम शांति की अनुभूति होती है। साथ ही उन्होंने इस लंबी दूरी को तय करके लौटे सभी धावकों के उत्साह और दृढ़ संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री गुप्ता ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज और धरती माँ के लिए बहाया गया पसीना एक सच्ची प्रार्थना के समान है। ऐसे सकारात्मक आयोजनों से पूरे समाज में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के प्रयास अनुकरणीय हैं। मुख्य अतिथि महोदय ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही, सबसे पहले दौड़ पूरी करने वाले टॉप 100 धावकों को भी मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
फिनिश लाइन अंत नहीं, असली दौड़ अब शुरू हुई: बीके साधना दीदी
आयोजन की प्रेरणास्रोत, राजयोगिनीबीके साधना दीदी ने धावकों को संबोधित करते हुए कहा, यह 10 किलोमीटर की दौड़ सड़कों पर भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन प्रकृति को बचाने की असली दौड़ अब से शुरू हुई है। आज पूरी दुनिया जो जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और प्रदूषण देख रही है, वह वास्तव में इंसान के भीतर फैले स्वार्थ और लालच के प्रदूषण का ही परिणाम है। जब तक इंसान का मन मैला है, तब तक कोई नदी साफ नहीं हो सकती। पर्यावरण की रक्षा सिर्फ सरकार या वन विभाग का काम नहीं, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। दीदी ने ‘फिजिकल डिटॉक्स’ के साथ ‘स्पिरिचुअल डिटॉक्स’ के लिए राजयोग मेडिटेशन पर जोर दिया और कहा कि जब मन मुस्कुराएगा, तभी प्रकृति मुस्कुराएगी। हरित और स्वर्णिम युग की ओर एक कदम: श्रीमती सलोनी मल्होत्रा, मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल 2025, Mrs. सलोनी मल्होत्रा ने कहा, यह रन-ए-थॉन केवल एक फिजिकल एक्टिविटी नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है। आप केवल दौड़े नहीं, बल्कि आपने एक ग्रीनर और गोल्डन एज की तरफ अपने कदम बढ़ाये हैं। वहीं श्री. रमन झा, एथलीट कोच, छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली, ने इतने विशाल आयोजन के बेहतरीन प्रबंधन के लिए ब्रह्माकुमारीज़ की दिल से प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक आयोजनों की निरंतरता का आग्रह किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक राजयोग ध्यान (Meditation) के अभ्यास के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण शांति और दिव्यता से भर गया। अंत में सभी धावकों को ‘ईश्वरीय सौगात’ भेंट की गई।











