मुख पृष्ठराज्यउत्तराखंडदेहरादून : डिजाइन एंड इनोवेशन सेवा विंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय डिजाइन दिवस के...

देहरादून : डिजाइन एंड इनोवेशन सेवा विंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय डिजाइन दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देहरादून, उत्तराखंड। -डिजाइन एंड इनोवेशन सेवा विंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय डिजाइन दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया|

भ्राता एस जसविंदर सिंह जी (महासचिव- ज्वैलरी एसोसिएशन, देहरादून)कहा कि ज्वेलरी डिजाईन करना एक बहुत बड़ी कला है, यह कला बहुत प्राचीन है, हमारे देवी देवताएं जैसे श्री राम, श्री कृष्ण ने भी ज्वेलरी का बहुत शौक था। अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन दिवस के उपलक्ष में सभी ज्वेलरी डिजाइनर्स कारीगरों को बहुत-बहुत धन्यवाद ।
भ्राता आदित्य भाटिया जी (सचिव ज्वैलरी एसोसिएशन, देहरादून) कहा कि किसी भी डिजाइन कार्य में अगर आध्यात्मिकता का समावेश हो जाए तो उसमें बहुत सकारात्मकता आ जाती है।

बहन वर्षा ठाकुर जी( अंतर्राष्ट्रीय महल डिज़ाइनर ) ने कहा कि वैसे तो मेरे कई टैलेंट है परंतु पुराने राजा महाराजाओं के महलों की तरह डिजाइन तैयार करना मेरा शौक है, मैं देश और विदेश में इस तरह की डिजाइन तैयार करती हूं।

बी के मन्जू दीदी (उपाध्यक्ष -डिजाइन एंड इनोवेशन सेवा विंग) ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने चेहरे का डिजाइन इस तरह का तैयार करें जो हमेशा मुस्कुराता हुआ दिखाई दे और फिर हम अपने भाग्य को भी डिजाइन कर सकते हैं।
रसिया से बहन गोस्वस्त्रे जी ( जिनका भारतीय नाम गीता है ) वह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही |

https://ssl.gstatic.com/ui/v1/icons/mail/images/cleardot.gif

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments