मुख पृष्ठराजस्थानमाउंट आबूपिंडवाड़ा: नवदशकोत्सव को समर्पित स्थानीय ईश्वरीय सेवा योजना : - कोई उल्ला...

पिंडवाड़ा: नवदशकोत्सव को समर्पित स्थानीय ईश्वरीय सेवा योजना : – कोई उल्ला ना ना दे…

पिंडवाड़ा, राजस्थान : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रेडियो मधुबन 107.8 एफएम द्वारा सिरोही जिले के आबू रोड ब्लॉक, पिंडवाड़ा और रेवदर ब्लॉक में विद्यालय और समुदायिक जागरूकता अभियान के तहत समय प्रति समय कार्यक्रम किया जाता है।
संस्था की स्थापना के 90 वर्ष (1936-2026)पूर्ण अवसर पर नवदशकोत्सव विश्व में पालन हो रहा है। तो रेडियो मधुबन 107.8 एफएम भी अलग-अलग आयु के लोगों से मिलकर कोई उल्ला ना ना दे… इस थीम को लेकर व्यक्तित्व विकास एवं आत्म प्रबंधन, मेरा गांव महान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और डिजिटल सुरक्षा आदि कार्यक्रमों कर रहा है।

प्रोजेक्टर और चित्रों के माध्यम से संस्था के परिचय और स्वयं एवं परमात्मा का सत्य परिचय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जायदरा, आबूरोड में कक्षा 9th लेकर 12th तक लगभग 95 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए। इस अवसर पर रेडियो मधुबन के कम्युनिटी रिपोर्टर बी के पवित्र भाई , एडिटर बीके अलेख भाई एवं बीके लीली बहन बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूकता कराये एवं हर क्लास रूम में एक-एक डस्टबिन निशुल्क वितरण किया गया। नशा से दूर रहने के लिए बच्चों को वीडियो के माध्यम से चेतना कराया गया। बच्चों से संकल्प कराया गया की हम कभी उल्ला ना नहीं देंगे की – हमें हमारा और परमात्मा बाप का यथार्थ सत्य परिचय नहीं मिला । अंत में बच्चों ने रेडियो मधुबन कार्यक्रम मेरा गांव मेरा अंचल के लिए ऑडिशन दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम को सराहना की एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किए ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments