जयपुर -अर्जुन नगर: ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेन्द्र पर मातृ दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया
जयपुर -अर्जुन नगर, राजस्थान। ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेन्द्र पर मातृ दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बापू नगर सेवाकेन्द्र से पधारी बी.के. जयंती दीदी ने उपस्थित माताओं को मातृ दिवस का आध्यात्मिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में माँ की भूमिका अत्यंत अहम होती है तथा एक माँ का आध्यात्मिक रूप से सशक्त होना परिवार और समाज दोनों के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बच्चों को सुमार्ग एवं श्रेष्ठ संस्कारों पर चलाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
RELATED ARTICLES



