मुख पृष्ठसमाचारश्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गोरखपुर,उत्तर प्रदेश: अग्रवाल भवन (आर्यनगर) में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज माया बाजार सेवाकेन्द्र के द्वारा किया गया। जिसमें श्री कृष्ण जी के चैतन्य झान्की (श्री राधे कृष्ण) जी की सजाई गयी। जिसमें मुख्य अतिथि श्री पुष्प दंत जैन (उपाध्यक्ष व्यापार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश) के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान का परिचय, जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य, परमात्मा का सत्य परिचय के साथ योग की अनुभूति बी. के. समृद्धि बहन जी के द्वारा कराई गयी। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
200 से अधिक भाई – बहनों ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया, कार्यक्रम का समापन डांडिया डांस एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments