कादमा (हरियाणा): प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कादमा शाखा व समाज सेवा प्रभाग के तत्वावधान में “संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” प्रोजेक्ट के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों के सम्मान में एक भव्य स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्माकुमार बीरेंद्र मां.आबू, अशोक थालौर, ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, ब्रह्माकुमार सुनील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में ज्ञान, सेवा और संस्कारों की ज्योति जलाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक थालौर जिला पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, संघर्ष और जीवन मूल्यों का ज्ञान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में वृद्धजनों को सम्मान, सुरक्षा और अपनापन देना प्रत्येक परिवार और समाज का नैतिक दायित्व है। ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और आध्यात्मिक उत्थान हेतु किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।
विशेष रूप से माउंट आबू, राजस्थान से पधारे समाज सेवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक वीरेंद्र भाई ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि वृद्धावस्था जीवन का संध्या काल नहीं, बल्कि अनुभव, ज्ञान और आत्मिक परिपक्वता का स्वर्णिम समय है। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में आध्यात्मिकता का समावेश हो जाए तो वृद्धावस्था भी गौरवपूर्ण, सुखमय और सम्मानित बन सकती है। राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति मानसिक तनाव, अकेलेपन और निराशा से मुक्त होकर आत्मबल प्राप्त कर सकता है।
सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी वसुधा दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आज का युग भौतिक उपलब्धियों के साथ-साथ आत्मिक शांति और पारिवारिक संस्कारों का भी है। वृद्धजन परिवार की जड़ होते हैं, जिनकी छत्रछाया से परिवार में संस्कार, प्रेम और एकता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि समाज में वृद्धजनों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान है और यही संस्कार समाज को सशक्त बनाते हैंकार्यक्रम में जिला पार्षद श्री अशोक थालौर तथा सरपंच प्रतिनिधि श्री महेश फौजी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानित जीवन की कामना की। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने अपने संबोधन में सभी को सामाजिक एवं आध्यात्मिकता से ही श्रेष्ठ समाज बन सकता है। उन्होंने वरिष्ठ जनों की सेवा के लिए पारिवारिक मूल्यों एवं नैतिक जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। सभी ने मिलकर समाज में बुजुर्गों के सम्मान, सेवा और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 220 वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों को तिलक, पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर वरिष्ठजनों के चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मीयता की झलक दिखाई दी। सभी ने इस सम्मान के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार व्यक्त किया।
https://drive.google.com/drive/folders/1StBMfE-i2RQL9xO1OsD5JjdyQyKAlJeE
कादमा: “संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” प्रोजेक्ट के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों के सम्मान में एक भव्य स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
RELATED ARTICLES



