मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खजुराहो : ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र द्वारा ग्राम बमीठा में मदर्स डे के उपलक्ष्य...

खजुराहो : ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र द्वारा ग्राम बमीठा में मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम

खजुराहो, मध्य प्रदेश : मां सुखी परिवार की आधारशिला विषय पर खजुराहो के ग्राम बमीठा स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु स्मृति से की गई तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं का तिलक एवं गुलदस्ते से स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर छतरपुर से पहुंची ब्रह्माकुमारी नम्रता बहन ने बताया कि मां अपने बच्चों के लिए अपना जीवन भी दे सकती है वह खुद सब कुछ सहन करती है अपने बच्चों को सुखी सशक्त उज्जवल भविष्य बनाने के लिए। अब हमारी बारी है कि हम भी अपनी मां की सेवा करें उनकी दुआएं उनका आशीर्वाद लें। साथ ही बताया कि मां साधारण नहीं है वह दुनिया की वह हस्ती है जो सुखी परिवार की आधारशिला है । मांं को स्वयं भगवान ने इस धरती पर फ़रिश्ते रूप में भेजा है ऐसी फरिश्ते माओं को मेरा सादर प्रणाम आज से हम सभी मां अपने बच्चों को पालना के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी अवश्य दें क्योंकि कहा जाता है कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है तो हम गुरु बनकर उनको ऐसे गुण दें जिससे हमारा बच्चा गुणवान बन जाए और अपना नाम रोशन करें।
इस कार्यक्रम में जैन धर्म की सभी महिलाओं के साथ-साथ वमीठा की मातृशक्तियों ने लाभ लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ रितु गुप्ता जी, शालिनी जैन सचिव जैन समाज ,दीपिका जैन शिक्षिका एवं जैन समाज कोषाध्यक्ष, चित्रा जैन महिला मंडल उपाध्यक्ष, राम श्री तिवारी नल जल योजना अधिकारी एवं समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा।
बीके नीरजा ने कार्यक्रम के अंत में ज्ञानवर्धक एक्टिविटी एवं मेडिटेशन कराया तत्पश्चात ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments