बिजावर,मध्य प्रदेश। मातृ दिवस पर ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा पनागर और पिपट में मातृ दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।
जिसमें आशा सुपरवाइजर प्रीति चौरसिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा चौरसिया, शिक्षिका राम कुमारी चौरसिया, शिक्षिका कल्पना चौरसिया, सहित ग्राम की सभी माताओ ने प्रोग्राम का लाभ लिया बी के रचना बहन ने मातृ दिवस के अवसर पर माताओ के प्रेम और स्नेह भरी निस्वार्थ सेवा पर कहा कि एक है जो सभी को लेकर चलती है और किसी से कोई स्वार्थ नहीं होता मनुष्य के जीवन में काल में बहुत सहयोग साथी होते हैं पर मां जैसा सहयोगी साथ देने वाला कोई नहीं इसलिए हमें न केवल मात्र दिवस पर बल्कि हर रोज मां का आदर सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर माताओ की महिमा के गीत गाए गए तथा पट्टा पहना कर सम्मान किया गया साथ में सभी को ईश्वरीय प्रसाद दिया गया।





