गोसाईगांव,असम: 31 बटालियन सशस्त्र सीमा बलकैंप मेंश्री सुरेश दिग़डे जी, डिप्टी कमांडेंटके नेतृत्व में जवानों और ऑफिसर्सकी उपस्थिति मेंसंध्या 4.00 से 5.30 बजे तक बी. के. राजीव (मेडिकल विंग वक्ता) द्वारा तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति भारत अभियान विषय पर अति सहज रीति से जीवन जीने की कला से सभा को सम्बोधित करते हुए उसका व्यवहारिक स्तर पर महत्व बताते हुए सहज राजयोग एवं स्वप्रेरणा का अभ्यास करवाया, जिसको पूरी तन्मयता और लगन से सभी ने आनंद लेते हुए किया। आगे इस कार्यक्रम की सभी को वर्तमान में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मोबाइल वैन से की जा रही नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की जानकारी से अवगत कराते हुए मात-पिता की अहम् भूमिका पर भी प्रकाश डाला। https://drive.google.com/drive/folders/1alZUHsQoL55DpI-IIqXq02cWel-5Gt9x?usp=sharingतत्पश्चात सभी को इतना जागरूक एवं सशक्त किया गया कि वह अपने सम्बन्धियों को भी इन नशीले पदार्थों से बचाने की भूमिका निभा सकें, तभी हमारे समाज और भारत का विश्व गुरु बनने का स्वप्न साकार होगा। सभी ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इस क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोसाईगांव क्षेत्र की राजयोगिनी अल्पना बहन, बी. के. शीतुली और बी. के. प्रोदीका बहन (सर्टिफिकेट नंबर 5738) सहित सभी भाई-बहनों का अथक सहयोग रहा।






