बिजावर, मध्य प्रदेश। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बी के प्रीती दीदी ने सभी कैदी भाइयों को बताया कि हर एक व्यक्ति आज नशे का गुलाम हो गया है जब हम नशे के गुलाम नहीं थे तो हम राजा थे जब से नशे के गुलाम बने तो हम प्रजा बन गए हैं इन विषनो ने तो किसी को भिकरी बना दिया इस नशे में हंसते हुए चेहरे की खुशी छीन ली और चेहरे को डाउन कर दिया मेहनत की कमाई को जब हम विषेनो में गवाते हैं तो हमारे जीवन की खुशी चली जाती है। हम दूसरों को कहते हैं कि यह बुरा है और अपने आप को भूल जाते हैं जिस दिन हम अच्छे बन गए उसी दिन दुनिया अच्छी बन जाएगी
वास्तविकता में नशा चाहे किसी भी प्रकार का हो चाहे वह पद का हो या पैसों का या रूप का हो कोई भी नशा हो सभी नशे धरती पर धरे रह जाते हैं नशा कोई भी हो वह आपको पतन की ओर जरूर लेकर जाता है , ऐसी कई कहानियों के माध्यम से भी नशे के बारे में कैदी बंदी भाइयों को अवगत कराया ,और अंत में कहा जो ईश्वर को याद करना सीख जाए तो उसका जीवन सफल हो जाता है।

बी के छत्रसाल भाई ने सभी कैदी भाइयों को ओम की ध्वनी कराई एवं उसका महत्व बताया 5 मिनट ईश्वर को याद दिन में जरूर हमें करना है शारीरिक व्यायाम के साथ एक्सरसाइज कराई और बताया कि शरीर के साथ-साथ हमें मन की भी एक्सरसाइज जरूर करनी है।
बिजावर सब जेल प्रभारी मुकेश मांझी जीने कहा की ब्रह्माकुमारी द्वारा आई हुई दीदी और भाइयों द्वारा जेल में आकर सभी बंधिया को तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में नशे से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया और नशा छोड़ने की शपथ भी करवाई और नशे को बिना दवाइयां के कैसे छोड़े और नशा को छोड़ने के अनेक लाभ भी बताएं हैं उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के द्वारा बताए जाने पर भी नहीं सुधर रहे हैं बल्कि और नशे में फास्ट चले जा रहे हैं हजारों युवाएं हैं जो नशा करते हैं जिस कारण कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो जनहानी का कारण बनते हैं।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हम आशा करते हैं कि सभी बंदी भाई एवं बाहर के युवा वर्ग तंबाकू सिगरेट को छोड़ें यह हमारी शुभकामनाएं हैं अंत में ब्रह्माकुमारी दीदी एवं भाइयों का अपने और पूरे स्टाफ की तरफ से धन्यवाद दिया।






