मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खजुराहो: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में ग्राम टिकरी में कार्यक्रम...

खजुराहो: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में ग्राम टिकरी में कार्यक्रम किया गया

खजुराहो ,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी विद्यालय की बहनों ने जाकर , ग्राम वासियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान एवं व्यसनों का शरीर पर कितना दुष्प्रभाव होता है, उससे अवगत कराया साथ ही हमारे तन, मन और धन का दुरुपयोग इस व्यसनों से हो रहा है। 

इनके हानिकारक प्रभाव बताते हुए व्यसन मुक्त रहने की शपथ दिलाई । कई भाई बहनों ने अपने जीवन से पूर्णता व्यसनों को त्यागने का संकल्प किया । 

कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम टिकरी के सरपंच भ्राता बृज गोपाल अवस्थी जी, एडवोकेट ओम प्रकाश अवस्थी जी, पुलिस ऑफिसर भ्राता वंश गोपाल अवस्थी जी ,एवं पेट्रोल पंप मालिक बद्री अवस्थी जी शिक्षक रामलोचन तिवारी जी सहित ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

माताओं बहनों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय संदेश पत्रिका भेंट की गई । एवं राजयोग मेडिटेशन से कैसे हम अपने मन को कंट्रोल कर सकते हैं और व्यसनों से दूर रह सकते हैं उसका प्रेक्टिकल स्वरूप 10 मिनिट सबको राजयोग का अभ्यास कर के अपने मन को शांत करने की विधि बताई गई।

संगम  गौरवपूर्ण वृद्धावस्था के अंतर्गत भी लोगों को समझाया कि हमें बड़े बुजुर्गों को अपना सुरक्षा कवच समझ कर उनके हिफाजत करनी चाहिए एवं सेवा करनी चाहिए ताकि वह हमारे सदा साथ रहे और हम उनके अनुभवों से सीखते रहें आगे बढ़ते रहें यह भी सभी ने प्रतिज्ञा की आज से हम जो भी बुजुर्ग मिलेंगे सब की सेवा करेंगे एवं सब का सम्मान करेंगे ।

ग्राम टिकरी के पश्चात खजुराहो रेलवे स्टेशन पर भी व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी लगा कर यात्रियों को व्यसनमुक्त रहने का संदेश दिया। जहां अनेकों यात्रियों ने प्रदर्शनी का लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments