मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।रीवा: दृढ़ संकल्प एवं राजयोग ध्यान से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव...

रीवा: दृढ़ संकल्प एवं राजयोग ध्यान से नशामुक्त समाज का निर्माण संभव – सांसद जनार्दन मिश्रा

रीवा, मध्य प्रदेश। अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सेवा आश्रम, टिकुरी में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित विशाल नशामुक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह प्रेरणा, सम्मान और सामाजिक जागृति का अनुपम संगम बन गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि दृढ़ निश्चय, आत्मबल और राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति हर प्रकार के नशे पर विजय प्राप्त कर सकता है तथा एक स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हाजी के. खान, डॉ. एच. के. पांडे, महेंद्र तिवारी, डॉ. महेश शुक्ला एवं सरपंच दिवाकर मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंध्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, चिंतक एवं विद्वान श्री रामलखन शुक्ला ने की।

राजयोगिनी बीके निर्मला दीदी ने अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों में कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और परिवार को भी प्रभावित करता है। राजयोग ध्यान आत्मिक शक्ति प्रदान कर व्यक्ति को बुराइयों एवं व्यसनों से मुक्त करने का सशक्त माध्यम है। बीके लता बहन ने उपस्थित जनसमूह को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराकर आंतरिक शांति एवं आत्मबल का अनुभव कराया।

इस अवसर पर विंध्य के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं चिंतक श्री रामलखन शुक्ला का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, विधि एवं जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक प्रबुद्धजनों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान को सराहा गया। सम्मानित व्यक्तियों में डॉ. महेश शुक्ला, डॉ. मुकेश एंगल, डॉ. सुनीता पांडे, डॉ. एच. के. पांडे, शाहिद परवेज, तमन्ना मलिक, शिवाकांत अवस्थी, अजय पांडे (अधिवक्ता), नवल किशोर मिश्रा, सुरेंद्र पांडे (अधिवक्ता), महेंद्र तिवारी (जिला परिषद सदस्य), डॉ. राजकुमार शर्मा, आर. बी. पटेल (प्राचार्य), ब्रांड एम्बेसडर दीपक तिवारी, विशाल ऑफसेट के तिवारी जी, एडवोकेट के. डी. सिंह, विजय विक्रम सिंह, डॉ. राघवेंद्र सिंह, पत्रकार संतोष नामदेव, विवेक पांडे, डॉ. अर्चना शुक्ला, रामावतार पटेल एवं अवधेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान रीवा की ओर से बीके ज्योति, बीके नेहा, बीके पूर्णिमा, रितिका, अंशिका, रूपा, बीके सतेन्द्र, बीके सुभाष एवं बीके रोहित का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन बीके प्रकाश भाई प्रकाश भाई एवं एवं आभार प्रदर्शन डॉ महेन्द्र शुक्ला के द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित नागरिकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं आध्यात्मिक भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।

जेल उपाधीक्षक रिया कुमारी को ईश्वरीय सौगात देते हुए ब्रह्माकुमारी किरण बहन साथ में ब्रह्माकुमारी रूपा बहन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments