मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।करेली : रेलवे स्टेशन पर गूँजा नशामुक्ति का संदेश: 'विश्व तंबाकू निषेध...

करेली : रेलवे स्टेशन पर गूँजा नशामुक्ति का संदेश: ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर ब्रह्माकुमारिज ने यात्रियों और रेल स्टाफ को किया जागरूक

करेली,मध्य प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवाकेंद्र,प्रभु उपहार भवन के तत्वाधान में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर करेली रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता और प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता, रेल यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को तंबाकू व धूम्रपान के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों और रेलवे अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई, इस दौरान स्टेशन परिसर में एक विशेष संदेश बोर्ड भी लगाया गया था, जिस पर ‘तंबाकू से हम सभी को खतरा है’ और ‘धूम्रपान और तंबाकू को ना कहें’ जैसे महत्वपूर्ण नारे लिखे हुए थे।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया प्रेरणादायी उद्बोधन
संस्था की ओर से उपस्थित ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने अपने संबोधन में बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि उसके मानसिक संतुलन और पारिवारिक खुशियों को भी छीन लेता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को राजयोग और ईश्वरीय ज्ञान के माध्यम से इच्छाशक्ति को मजबूत कर किसी भी प्रकार के व्यसन से मुक्त होने का मार्ग सुझाया और कहा कि कहते है ना कि नशा को केवल नशा से ही छोड़ा जा सकता है तो क्यों न हम परमात्मा से प्यार का नशा करें तो ये नशा सहज छूट जाएगा l
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने उपस्थित यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को माइक के माध्यम से तंबाकू से होने वाली बीमारियों और उसके आध्यात्मिक समाधान के बारे में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तार से समझाया l
रेलवे स्टाफ की रही सराहनीय उपस्थिति
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में करेली रेलवे स्टेशन के स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
स्टेशन मास्टर: पी. के. स्वामी, कमर्शियल स्टाफ: दीपक गुप्ता एवं प्रज्ज्वल कटारिया
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा रेलवे स्टाफ और युवाओं को नशामुक्ति से जुड़ी साहित्य सामग्री और पत्रिका भी भेंट की गई,
यात्रियों ने लिया नशामुक्त रहने का संकल्पl
स्टेशन पर मौजूद बड़ी संख्या में यात्रियों, कुलियों और स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी उपस्थित लोगों ने जीवन में कभी भी तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट या गुटखे का सेवन न करने और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। रेलवे प्रशासन ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यों में सहयोग देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments