मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।गाडरवारा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व...

गाडरवारा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गाडरवारा,मध्य प्रदेश। 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्य, भाई-बहन एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी, क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्माकुमारीज गाडरवारा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नशा समाज की एक गंभीर और ज्वलंत समस्या बन चुका है। विशेष रूप से तंबाकू का उपयोग घर-घर में फैल चुका है, जिसके कारण बच्चे, युवा, महिलाएं सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि तंबाकू आज कई नए-नए रूपों में समाज में प्रवेश कर रहा है, जिससे लोग अनजाने में इसकी लत का शिकार बन जाते हैं। इसके दुष्परिणाम अत्यंत घातक हैं—कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियां आदि अनेक गंभीर रोग जन्म ले रहे हैं। यह केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज और परिवार को प्रभावित करता
है।
उर्मिला दीदी ने सभी से आह्वान किया कि हमें स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार और समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करना होगा। नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब हम सभी मिलकर इस दिशा में संकल्प लें।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “स्वस्थ समाज, सशक्त भारत” जैसे नारों के साथ लोगों को प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments