पनवेल,महाराष्ट्र : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पनवेल शाखा द्वारा आज ३१ मई को ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर पनवेल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय व्यसनमुक्ति प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।
रेलवे प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना था।
प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक पोस्टर्स, डिजिटल चार्ट्स और प्रेरक संदेशों के माध्यम से तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों से शरीर को होने वाले नुकसान को दर्शाया गया।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाधारियों ने यात्रियों को काउंसलिंग और राजयोग ध्यान के माध्यम से नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कई नागरिकों ने भविष्य में कभी भी नशा न करने का संकल्प लिया। रेलवे स्टेशन प्रबंधक और प्रशासन ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए संस्थान को अपना पूर्ण सहयोग दिया।








