मुख पृष्ठराज्यपंजाबजालंधर: आदरणीया राजयोगिनी राज दीदी जी का सातवाँ पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा,...

जालंधर: आदरणीया राजयोगिनी राज दीदी जी का सातवाँ पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया

जालंधर,पंजाब: आदर्श नगर स्थित सेवाकेंद्र में तथा ब्रह्माकुमारीज़ के जालंधर सब ज़ोन की पूर्व संचालिका आदरणीया राजयोगिनी राज दीदी जी का सातवाँ पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजयोगिनी सीमा दीदी जी (पादरा सेवाकेन्द्र संचालिका, ), राजयोगिनी मोनिका दीदी जी (छोटा उदेपुर सेवाकेन्द्र संचालिका, ) तथा राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी जी (कपूरथला सेवाकेन्द्र संचालिका) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने आदरणीया राज दीदी जी के दिव्य व्यक्तित्व, उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को भावपूर्ण शब्दों में स्मरण किया। राजयोगिनी सीमा दीदी जी, राजयोगिनी मोनिका दीदी जी एवं राजयोगिनी लक्ष्मी दीदी जी ने राज दीदी जी के साथ बिताए गए अनमोल पलों को साझा करते हुए बताया कि उनका जीवन समर्पण, सेवा, सरलता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण था। उन्होंने कहा कि राज दीदी जी ने अपने जीवन के माध्यम से अनेकों आत्माओं को शांति, प्रेम और ईश्वरीय ज्ञान का मार्ग दिखाया।

इस अवसर पर राजयोगिनी संधीरा दीदी जी (जालंधर सेवाकेन्द्र संचालिका) तथा राजयोगिनी विजय दीदी जी (जालंधर सेवाकेन्द्र सह-संचालिका) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दोनों ने राज दीदी जी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएँ और संस्कार आज भी सभी के जीवन को दिशा प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम का समापन योग, ईश्वरीय स्मृति एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किया गया। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने राज दीदी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत सभी ने प्रेमपूर्वक ब्रह्मा भोज ग्रहण किया।

Drive Link for Videoa ans Images: https://drive.google.com/drive/folders/1rg5oOiBlWgBydYO3KQAFhs-qbvjjUABj?usp=sharing

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments