मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसनवसारी: ब्रह्मा कुमारीज़ लुन्सीकुई सेवा केंद्र द्वारा 14 जून रविवार "वॉक फोर...

नवसारी: ब्रह्मा कुमारीज़ लुन्सीकुई सेवा केंद्र द्वारा 14 जून रविवार “वॉक फोर योगा” कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाली गई

नवसारी, गुजरात। ब्रह्मा कुमारीज़ लुन्सीकुई सेवा केंद्र द्वारा 14 जून रविवार “वॉक फोर योगा” कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाली गई। जिसका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया। इस रैली की विशेषता यही थी, की बीच-बीच में सभी भाई बहने गीत संगीत के साथ फिजिकल एक्सरसाइज भी करते, और शहर में शांति के वाइब्रेशन भी फैलाते रहे। इसका उद्देश्य लोगों के अंदर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, राजयोग और योगा एक्सरसाइज के प्रति जागृत करना रहा। इसमें बड़ी संख्या में भाई बहनों ने बड़े उमंग उत्साह से भाग लिया। योगा कोच पारुल बेन यादव, तथा योगा कोच सीमा बहन के द्वारा कसरत करायी गयी। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अल्पना बहन ने किया । कार्यक्रम के पश्चात सभी को सेवा केंद्र पर हल्का नाश्ता भी कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments