बक्सर, बिहार: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बक्सर द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर कमलदह पार्क में योग-व्यायाम व राजयोग ध्यान साधना का आयोजन किया गया ,जिसमें कि संस्था से जुड़े सभी लोगों समेत सैकड़ों वासी लोगों ने भी इस शिविर का लाभ लिया एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष सभी ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई । यह एक बहुत श्रेष्ठ कदम है कि आज के परिवेश में लोग योग-प्राणायाम के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक और सुजाग हो रहे हैं। लोगों ने कार्य की सराहना करते हुए अपील किया कि ऐसे योग-शिविर आदि के कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए जिससे कि उन सभी के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे । कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ बक्सर की संचालिका आदरणीय ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रानी दीदी जी की उपस्थिति ने बेहद सुंदर वातावरण बना दिया एवं साथ ही साथ उन्होंने राजयोग का सूक्ष्म-अभ्यास उपस्थित सभी लोगों को कराया जिससे व्यायाम के साथ-साथ उन्हें मन का हल्कापन भी अनुभव हुआ। संस्था समेत नगर के सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम के साक्षी रहें।






