मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसहाथरस: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मावत्सों के लिए श्रीराम गार्डन में हुआ...

हाथरस: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मावत्सों के लिए श्रीराम गार्डन में हुआ आयोजन, सहज राजयोग, योगासन एवं प्राणायाम का कराया गया अभ्यास

सभी सुखी रहें सबका भला हो यही भारतीय संस्कृति का महामंत्र है जो योग सिखलाता है ……. बी. के. शान्ता बहिन

हाथरस-आनन्दपुरी कालोनी, उत्तर प्रदेश : केवल योगासन से ही पूर्ण स्वस्थ रहने की कामना नहीं की जा सकती। पूर्ण स्वस्थ रहने के लिए तन, मन, सामाजिक, आर्थिक सभी प्रकार से स्वस्थता, सम्पन्नता चाहिए। सभी सुखी रहें सबका भला हो यही भारतीय संस्कृति का महामंत्र है जो योग सिखलाता है। उक्त विचार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा श्रीराम गार्डन में योग कार्यक्रम का आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र संचालिका बी.के. शान्ता बहिन ने व्यक्त किये।
हरा भरा मैदान और मधुर भजनों की मन्दिम ध्वनि के मध्य कार्यक्रम संयोजिका बी.के. शान्ता बहिन, रामपुर की बी.के. मीना बहिन, दुर्गेष बहिन द्वारा राजयोग का अभ्यास कराया गया। बी.के. दिनेश भाई ने ग्रीवासन, स्कन्धासन , मकरासन, वज्रासन, पदमासन आदि योगासन तथा अनुलोम-विलोग, भस्तिका आदि प्रणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योगासनों के अलावा यम, नियम, धारणा, ध्यान आदि योग के अंगों की निरन्तरता कायम रखने का आव्हान भी किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ बी.के. शान्ता बहिन, राकेश अग्रवाल, पूर्व आई.पी.एस. आदित्य प्रकाश वर्मा, दाऊदयाल अग्रवाल आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर हाथरस जंक्शन, रूहेरी, मडराक, हसायन आदि से भी ब्रह्मावत्सों का आगमन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments