कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया।
साथ ही स्वागत नृत्य के माध्यम से सभी पिताओं का स्वागत किया गया ।
खजुराहो,मध्य प्रदेश। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिजावर से पधारी ब्रह्माकुमारी प्राची बहन जी ने कहा— पिता जो खुद धूप में जलता हैं ,ताकि उनके बच्चे छांव में रह सके, वह अपनी इच्छाओं का त्याग कर देते हैं, पिता की चुप्पी में त्याग हैं ,उनके संघर्ष में पूरे परिवार की खुशियां छिपी हुई हैं । उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी हैं ,पिता की कीमत उनसे पूछिए जिनके सर से पिता का साया उठ जाता है।
साथ ही खजुराहो सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या बहन जी ने भी अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि –पिता उस सूर्य की तरह होते हैं ,जो कभी-कभी तप्ता है उस की गर्मी हमें कठोर लगती हैं । लेकिन यदि वही सूर्य ना हो तो पूरी दुनिया अंधकार में डूब जाएगी । इस प्रकार पिता का गुस्सा हमें कठोर लगता हैं, उसकी डांट बुरी लगती हैं, लेकिन उसकी डांट के पीछे छिपा होता हैं ढेर सारा प्यार, उनकी चिंता, और हमारे भविष्य उज्जवल होने का सपना। जीवन में रोकने टोकने वाला हो तो उसका एहसान मानिए ,जिस बाग में माली ना हो वह बाग ही उजड़ जाते हैं । उन्होंने कहा— पैसा है तो रिश्ते कम , रिश्ते हैं तो पैसा कम , दोनों है तो सेहत कम लेकिन यदि सब कुछ है तो यही स्वर्ग है । उन्होंने फादर शब्द का विश्लेषण करते हुए कहा- F– फैथफुल विश्वासपात्र , A — एक्टिव सदा तैयार, T– ट्रुथ सत्यवादी , H– हैप्पी -हेल्दी , E –एगोलेस नम्रचित , R — रेस्पांसिबुल ।
इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा पिता की महिमा के नृत्य करके चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी आई एस एफ इंस्पेक्टर पासवान जी एवं उनके सभी जवान, भ्राता नंद किशोर सोलंकी जी, टी आई खजुराहो, लकी सर ऑल सेंट स्कूल खजुराहो, प्रजापति जी शासकीय संजय निकुंज, बृज गोपाल अवस्थी जी टिकरी सरपंच, राकेश गुप्ता जी नगर परिषद , गोकुल सोनी जी, राजा राम सेन जी टीचर, किशोरी श्रीवास्तव जी पत्रकार, दीपक साहू गल्ला व्यापारी, धर्मेंद्र साहू बिजनेसमैन ,राजीव शुक्ला जी वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार ,जगदीश प्रसाद साहू फ्रूट मर्चेंट, राजेंद्र गुप्ता बिजनेसमैन ,नरेंद्र अग्रवाल सेवा निवृत ए डी आई ओ जनपद पंचायत राज नगर ,श्री राकेश राठौर जी सी आई एस एफ अधिकारी, प्रशांत सिंह एच डी एफ सी लाइफ इंश्योरेंस, वृंदावन साहू जी किसान ,हीरा रजक होटल इसाबेल मालिक, दुर्गेश कुमार गुप्ता एग्जीक्यूटिव, जितेंद्र रिछारिया वरिष्ठ पत्रकार, लखन गुप्ता हार्डवेयर बिजनेसमैन, विकास अग्रवाल जी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया ।
विशेष इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पिता को तिलक लगाकर, पट्टा पहना के, आरती उतार के सम्मान किया ,एवं चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त किया। जिससे कई पिताओं की आंखें नम हो गई ।
की पहली बार हमारे बच्चों ने हमारा सम्मान किया यह नजारा बहुत सुंदर लग रहा था । एवं सभी पिताओं ने ब्रह्माकुमारीज का धन्यवाद ज्ञापित किया ।कि यह पहल आपने जो कि जिससे हमारे संबंध मधुर और समृद्ध बनें ,यह बहुत ही सराहनीय हैं ,ऐसे प्रोग्राम समय प्रति समय होते रहने चाहिए ।वहीं ऑल सैंट स्कूल के सर ने भी कहा कि हम भी अपने विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम अवश्य करेंगे जिससे बच्चे और पिता के संबंध अच्छे हो। अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात देकर मुख मीठा कराया गया।








