मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसमुंबई  घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, सबज़ोन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह...

मुंबई  घाटकोपर: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, सबज़ोन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह पूर्वक मनाया गया

मुंबई- घाटकोपर,महाराष्ट्र: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, योग कक्षाओं तथा सरकारी संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शारीरिक योगाभ्यास के साथ-साथ राजयोग ध्यान को विशेष महत्व दिया गया, जिसके माध्यम से आत्मा एवं परमात्मा के परिचय के साथ शक्तिशाली ध्यान का अनुभव कराया गया। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया की  उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
मुंबई में बारिश के विलंब को देखते हुए, प्रकृति के जल तत्व को सकारात्मक स्पंदन प्रदान करने हेतु विशेष सामूहिक ध्यान भी कराया गया, जो इन आयोजनों का प्रमुख आकर्षण रहा।
इन आयोजनों में सभी प्रतिभागियों ने  शारीरिक योग एवं ध्यान को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का सामूहिक संकल्प लिया, जिससे व्यक्तिगत स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा एक समरस और सुखी समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके। प्रतिभागियों ने इस प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव के लिए आभार व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।  इन कार्यक्रमों का आयोजन घाटकोपर सबजोन प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी और आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, सुप्रसिद्ध स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया एवं जन संपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज के मार्गदर्शन और प्रेरणाओं से हुआ | 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments