मुख पृष्ठराज्यगुजरातअहमदाबाद: महादेवनगर में मधुबन से पधारे राजुभाई के दिव्य उपस्थिति में प्रेरणादायक...

अहमदाबाद: महादेवनगर में मधुबन से पधारे राजुभाई के दिव्य उपस्थिति में प्रेरणादायक भट्ठी का आयोजन-

अहमदाबाद,गुजरात। ब्रह्माकुमारीज़ महादेवनगर सबज़ोन द्वारा “सम्पन्नता के पथ पर बढ़ते कदम” थीम पर विशेष भट्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मधुबन से पधारे आदरणीय राजुभाई ने अपनी दिव्य उपस्थिति से सभी को आध्यात्मिक अनुभूतियों का लाभ कराया।

कार्यक्रम में महादेवनगर सबज़ोन प्रभारी आदरणीय चन्द्रिका दीदी तथा सबज़ोन की वरिष्ठ बहनों की उपस्थिति रही। ब्रह्माकुमारी कृति बहन ने भट्ठी का सुचारु रूप से सन्चालन किया। सरे दिन में योग की अनुभूति के साथ-साथ आदरणीय राजुभाई “लास्ट सो फास्ट जाने की विधि और स्पीड ब्रेकर्स” तथा “सफलता के लिए भावना और विवेक का संतुलन” विषय पर क्लास करवाए एवं आदरणीय चन्द्रिका दीदी ने मुरली क्लास तथा “समय है परीक्षा, परिवर्तन और प्रत्यक्षता का” विषय पर क्लास करवाया।

इस भट्ठी का लगभग 1,400 ब्रह्मावत्सों ने उत्साहपूर्वक लाभ लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रेमपूर्वक टोली और ईश्वरीय याद सौगात प्राप्त की। क्लासेस की वीडियो और फ़ोटोज़ के लिए निचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।

क्लास – “लास्ट सो फास्ट जाने की विधि और स्पीड ब्रेकर्स”: https://youtu.be/aEk6Fogb7A8?si=ZfGGcYOwwBoxsC6B
क्लास – “सफलता के लिए भावना और विवेक का संतुलन”: https://youtu.be/duasinfzJfo?si=9AxJo8Mu9cgx5eRM
क्लास – “समय है परीक्षा, परिवर्तन और प्रत्यक्षता का”: https://youtu.be/v2L2VvLDjn0
फ़ोटो गैलेरी: https://photos.app.goo.gl/ercJ9sDiEqdQNQWs7

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments